Happy Chaitra Navratri 2021: जाने माताओं का नाम, दिन और मंत्र

 


Happy Chaitra Navratri 2021भारत में नवरात्री त्यौहार को सबसे पावन और सबसे विशेष त्यौहार मन जाता है | हिंदू धर्म में माता दुर्गा जी को शक्ति का प्रतीक मन जाता है | नवरात्री त्यौहार में माता दुर्गा जी के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है| ऐसा मन जाता है की माँ दुर्गा जी की पूजा करने से जीवन में सुख शांति बनी रहती है | इस त्यौहार में भक्त लोग 9 दिनों तक व्रत रखकर माता दुर्गा जी की भक्ति में लीन रहते है | माता दुर्गा जी के विभिन्न रूप है | माँ दुर्गा जी के विभिन्न रूप इस प्रकार है- शैलपुत्री, माँ ब्रह्मचारिणी, माँ चंद्रघंटा, माँ कुष्मांडा, माँ स्कंदमाता, माँ कात्यायनी, माँ काल रात्रि, माँ महागौरी और माँ सिद्धिदात्री |

2021 में नवरात्री कब से है, और कब खत्म:
इस वर्ष के अनुसार नवरात्री का त्यौहार 07 अक्टूबर 2021 से प्रारंभ होंगे, और यह नवरात्री त्यौहार  15 अक्टूबर 2021 को समाप्त होगा |

माताओं का नाम और उनके दिन:
1. माँ शैलपुत्री (07 अक्टूबर 2021 ): नवरात्री त्यौहार के पहले दिन माँ शैलपुत्री जी की पूजा की जाती है |

मंत्र:  वन्दे वांच्छित लाभाय चंद्रार्धकृतशेखराम्‌ । वृषारूढ़ां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्‌ ॥

2. माँ ब्रह्मचारिणी (08 अक्टूबर 2021 ): नवरात्री त्यौहार के दुसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी जी की पूजा की जाती है |

मंत्र:  या देवी सर्वभू‍तेषु ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

3. माँ चंद्रघंटा ( 09 अक्टूबर 2021 ): नवरात्री त्यौहार के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा जी की पूजा की जाती है |

मंत्र: पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।  प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता।।

4. माँ कुष्मांडा: (10 अक्टूबर 2021 ): माँ चंद्रघंटा जी के बाद, नवरात्री त्यौहार के चौथे दिन माँ कुष्मांडा जी की पूजा की जाती है |

मंत्र:  या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

5. माँ स्कंदमाता (11 अक्टूबर 2021 ): माँ कुष्मांडा जी के बाद , नवरात्री त्यौहार के पांचवे दिन माँ स्कंदमाता जी की पूजा की जाती है |

मंत्र: या देवी सर्वभूतेषु मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

6. माँ कात्यायनी (12 अक्टूबर 2021 ): नवरात्री त्यौहार के छठे  दिन माँ कात्यायनी जी की पूजा की जाती है |

मंत्र: एत्तते वदनम साओमय्म लोचन त्रय भूषितम।
पातु न: सर्वभितिभ्य, कात्यायनी नमोस्तुते।। 

7 माँ कालरात्रि ( 13 अक्टूबर 2021 ): माँ कात्यायनी जी के बाद, नवरात्री त्यौहार के सातवे दिन माँ कालरात्रि जी की पूजा की जाती है |

मंत्र: एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता। 

लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥

वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा। 

वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयंकरी॥

8. माँ महागौरी ( 14 अक्टूबर 2021 ): नवरात्री त्यौहार के आठवे  दिन माँ महागौरी जी की पूजा की जाती है |

मंत्र: श्वेते वृषे समरूढा श्वेताम्बराधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।।

9. माँ सिद्धिदात्री ( 15 अक्टूबर 2021 ): नवरात्री त्यौहार के नौवे दिन माँ सिद्धिदात्री  की पूजा की जाती है |

मंत्र: या देवी सर्वभूतेषु मां सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।


Best wishes, मजेदार जोक्स  पढने के लिए हमारी ऑफिसियल साईट Majedar Jokes पर जायें|

Post a Comment

0 Comments